पेट्रोल पंप कैसे खोलें?

Explore Property Details & Highlights in Market Updates

Paisabazaar
Search Credit Card
Sign Out
पेट्रोल पंप कैसे खोलें?
पेट्रोल पंप व्यवसाय (Petrol Pump Business) निस्संदेह वैश्विक स्तर पर लाभ कमाने वाले मुख्य बिज़नेस में से एक माना जाता है। इसके पीछे का स्पष्ट कारण यह है कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में इसकी मांग बढ़ती जा रही है। इस लेख में हम बताएंगें कि आप पेट्रोल पम्प कैसे खोल सकते हैं (Petrol Pump Kaise Khole)। पेट्रोल पम्प लाइसेंस कैसे मिलेगा (Petrol Pump License Kaise Milega) और पेट्रोल पम्प खोलने में कितना खर्च आएगा।

बेस्ट बिजनेस लोन ऑफर पाएं
flag +91 –
8368916656
Editमोबाइल नंबर
रोज़गार का प्रकार
अपना बिज़नेस
नौकरीपेशा
By submitting this form, you have read and agree to the Credit Report Terms of Use, Terms of Use & Privacy Policy
अभी अप्लाई करें
loadingApply for Business Loan Starting From leading Banks/NBFCs
Language iconRead in English
Updated: 26-02-2025 11:22:34 AM
पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए इसका लाइसेंस सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की किसी भी ऑइल मार्केटिंग कंपनी (ओएमसी) से प्राप्त करना आवश्यक है, जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (HPCL), रिलायंस पेट्रोलियम लिमि., एस्सार ऑइल लिमि., इन्द्रप्रस्थ गैस लिमि., ऑइल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमि. और कई अन्य कम्पनियां शामिल हैं।

1. पेट्रोल पंप शुरू करने के नियम व शर्तें
आयु: आवेदक न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 55 साल का होना चाहिए।
आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए, NRI के मामले में आवेदक को भारत में 182 दिनों से अधिक रहना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र: 10वीं क्लास की मार्कशीट
शिक्षा योग्यता: सामान्य वर्ग के लिए वह 12वीं पास होना चाहिए और एससी / एसटी / ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदक कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
शहरी क्षेत्रों में एक पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
CC2 श्रेणी के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के लिए न्यूनतम शिक्षा की योग्यता शर्तें लागू नहीं होती हैं।
न्यूनतम निवेश राशि: ग्रामीण क्षेत्रों में डीलरशिप की शुरुआत 15 लाख रु. से होती है।
अधिकतम निवेश राशि: शहरी क्षेत्रों में डीलरशिप के लिए निवेश राशि 2 करोड़ रु. या उससे अधिक है।
आप जहाँ पेट्रोल पम्प खोलना चाहते हैं, उस क्षेत्र को ब्लैक लिस्टेड या बहिष्कृत क्षेत्रों में नहीं होना चाहिए।
2. पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए आवश्यक निवेश
ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक को न्यूनतम 15 लाख रु. से 20 लाख रु. की आवश्यकता होती है, जबकि, शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए निवेश राशि 30 लाख रु. से 35 लाख रु. (यदि भूमि स्वयं की है) होती है। नकदी और गहनों के अलावा, आवेदक पेट्रोल पंप खोलने के लिए निम्नलिखित फंड का उपयोग कर सकते हैं:

बैंक डिपॉज़िट
बॉन्ड और शेयर
फिक्स्ड डिपॉज़िट
म्यूचुअल फंड्स
राष्ट्रीय बचत पत्र
डाक योजना
बचत खाता
नोट: म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और शेयरों के लिए केवल 60% मूल्य को माना जाएगा

3. पेट्रोल पम्प के लिए भूमि की आवश्यकता
अधिसूचना के अनुसार आवेदक के पास अपने नाम पर भूमि होनी चाहिए या ऐसा क्षेत्र जहां भूमि को लंबे समय तक पट्टे पर लिया जा सकता है। रिटेल आउटलेट दो प्रकार के होते हैं, जिन्हें निम्नलिखित स्थान के अनुसार खोला जा सकता है:-

नियमित रिटेल आउटलेट: राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर; शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्र
ग्रामीण रिटेल आउटलेट: ग्रामीण क्षेत्रों में लेकिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर नहीं
आदर्श रूप से, 800 वर्ग मीटर – 1200 वर्ग मीटर का क्षेत्र पेट्रोल पंप खोलने के लिए उपयुक्त होता है।

4. Petrol Pump Business: फीस और चार्ज़ेस
पेट्रोल पम्प खोलने के लिए लाइसेंस फीस
16/किलो लीटर की क्षमता वाले हाई स्पीड डीज़ल ‘B’/’DC’ रिटेल आउटलेट के लिए मोटर स्पिरिट की कीमत 18 रु./ किलो लीटर होगी
41/किलो लीटर की क्षमता वाले हाई स्पीड डीज़ल ‘A’/’CC’ रिटेल आउटलेट के लिए मोटर स्पिरिट की कीमत 48 रु./ किलो लीटर होगी।
Petrol Pump Business: एप्लीकेशन फीस
रेगुलर रिटेल आउटलेट के लिए आवेदक को 1000 रु. की एप्लीकेशन फीस जमा करना आवश्यक है। और रिटेल आउटलेट के लिए 100 रु., वहीं SC / ST / OBC श्रेणी के लोगों को एप्लीकेशन फीस पर 50% की छूट दी जाती है।

Petrol Pump Business: फिक्स्ड फीस
यदि कोई आवेदक उसी उद्देश्य के लिए और संबंधित क्षेत्र में भूमि का मालिक है तो उसे रेगुलर रिटेल आउटलेट के लिए 15 लाख रु. व ग्रामीण रिटेल आउटलेट के लिए 5 लाख रु. का भुगतान करना होगा। कंपनी के स्वामित्व वाली डीलरशिप के लिए, आवेदक को ग्रामीण स्थल के लिए 10 लाख रु. और रेगुलर साइट के लिए 30 लाख रुपये का भुगतान करना होगा।

नोट: एप्लीकेशन, फिक्स्ड और लाइसेंस फीस वापस नहीं होती हैं।

5. पेट्रोल पम्प डीलरशिप के लिए आवेदन करना
अग्रणी ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) देश के विभिन्न शहरों और स्थानों पर पेट्रोल पंपों को स्थापित करने की अपनी योजनाओं से संबंधित जानकारी समाचार पत्र में या ऑनलाइन विज्ञापन प्रकाशित करती हैं। आवेदक स्थान या क्षेत्र में डीलरशिप खोलने के लिए OMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या विज्ञापन में प्रकाशित पते पर लेटर लिख कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यदि एक ही क्षेत्र या स्थान के लिए बहुत सारे आवेदक आवेदन करते हैं तो ऑइल मार्केटिंग कंपनियां लॉटरी प्रणाली, बोली प्रक्रिया के माध्यम से विजेताओं के नामों की घोषणा करती है।

6. भारत की प्रमुख ओयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs)
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL)
एस्सार ऑयल लिमिटेड
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC)
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC)
रिलायंस पेट्रोलियम लिमिटेड.
शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एस्सार ऑयल लिमिटेड, आदि।
7. Petrol Pump Business: सर्टिफिकेट और परमिशन
पेट्रोल पंप खोलने के लिए, किसी आवेदक को बिना किसी परेशानी और तनाव के अपनी डीलरशिप चलाने के लिए कुछ सर्टिफिकेट और परमिशन लेने की आवश्यकता होती है। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:

स्थान के दस्तावेज़ ( वैरिफाइड )
लाइसेंसिंग प्राधिकरण से नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)
नगर निगम विभाग (MCD) और अग्नि सुरक्षा कार्यालय से अनुमति
प्रमाणन और संबंधित अधिकारियों से NOC
एक पेट्रोल पंप का स्थान किसी व्यवसाय की सफलता या विफलता में महत्वपूर्ण पहलू है। पेट्रोल पंप व्यस्त राष्ट्रीय या राज्य राजमार्गों, आवासीय क्षेत्रों, लोकप्रिय बाज़ारों, और उच्च यातायात के साथ-साथ सड़कों पर होना चाहिए। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, आवेदक को OMC के निर्देशों और दिशानिर्देशों के अनुसार पेट्रोल पंप और तेल बंकर बनाना होगा।

संबंधित प्रश्न (FAQs)
प्रश्न. कौन-सा पेट्रोल पंप डीलरशिप ज़्यादातर बिज़नेस मालिकों द्वारा पसंद किया जाता है?
उत्तर: इंडियन ऑयल को भारत की सबसे बड़ी और सबसे लाभदायक तेल कंपनी माना जाता है। हालांकि, यह ग्राहकों पर निर्भर करता है कि कौन-सी डीलरशिप उन्हें बाकी की तुलना में अधिक लाभ दे रही है। पेट्रोल पंप डीलरशिप विभिन्न प्रमुख कंपनियों से प्राप्त की जा सकती है जिसमें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, रिलायंस पेट्रोलियम, शेल, एस्सार ऑयल, ओएनजीसी आदि शामिल हैं।

प्रश्न. मैं भारत में पेट्रोल पंप का बिज़नेस कैसे शुरू कर सकता हूँ?
उत्तर: भारत में एक पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए, आवेदक को राज्य की योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा, निवेश करने के लिए वर्किंग कैपिटल दिखाने की आवश्यकता है, 21 वर्ष से 55 वर्ष की आयु होनी चाहिए और व्यक्ति कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।

प्रश्न. मुझे पेट्रोल पंप लाइसेंस कैसे मिलेगा?
उत्तर: पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Petrol Pump License) राज्य के प्राधिकरण द्वारा प्राप्त किया जा सकता है, एनओसी के साथ उस विशेष राज्य के नगर निगम विभाग से अनुमति और स्थान के सर्टिफिकेट की कॉपी भी आपको लेनी होगी।

प्रश्न. पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू करने के लिए कितने न्यूनतम निवेश की आवश्यकता है?
उत्तर: पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए न्यूनतम निवेश 15 लाख रु. है, जो कि रिटेल आउटलेट के लिए पर 35 लाख रु. तक जा सकता है।

प्रश्न. पेट्रोल पंप डीलरशिप में कितना कमिशन मिलता है?
उत्तर: पेट्रोल पंप डीलरशिप में कितना कमिशन मिलेगा यह लोकेशन और एजेंसी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। हालांकि, आमतौर पर कमिशन 2 से 5 रु. प्रति लीटर और प्रति लीटर पेट्रोल पर भुगतान की गई रकम का लगभग आधा हिस्सा टैक्स, कमीशन और शुल्क होता है।

प्रश्न: भारत में पेट्रोल पंप लाइसेंस की लागत कितनी है?
उत्तर: भारत में पेट्रोल पंपों की लाइसेंस लागत रिटेल आउटलेट की कैटेगरी (A, B, CC, DC)) के आधार पर मोटर स्पिरिट के लिए 18 रु. प्रति किलोलीटर से लेकर 48 रु. प्रति किलोलीटर तक होती है।

प्रश्न: भारत में कौन-सा पेट्रोल पंप बेस्ट माना जाता है?
उत्तर: कई पेट्रोल पंपों में से किसी एक का सुझाव देना कठिन है, क्योंकि ग्राहकों की अपनी प्राथमिकताएं होती हैं और उनके उपयोग या वाहन की खपत के अनुसार लाभ जुड़े होते हैं।